पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को ढूंढ निकाला

Spread the love

चमोली। चमोली पुलिस ने बच्चे की गुमशुद्गी की सूचना के 24 घंटे के अंतर्गत लापता बालक को ढूंढ निकाला। एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि महेन्द्र विष्ट ने गोपेश्वर थाने में आकर अपने 17 वर्ष के बेटे के अचानक लापता होने की सूचना दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि उनका पुत्र बिना बताए कहीं चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी वह मिल नहीं रहा है। गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पतारसी, सुरागरसी व सर्विलांस के माध्यम से 24 घंटे से पहले सकुशल लापता बालक को ढूंढ कर उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया । लापता बालक को ढूंढ निकालने वाली पुलिस टीम उपनि संजीव चौहान,उपनि कुलदीप कांडपाल,कां चन्दन नागरकोटी, सर्विलांस सेल कां राजेन्द्र रावत शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *