उत्तराखंड

पुलिस का फुट पेट्रोलिंग अभियान शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : चमोली पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार से फुट पेट्रोलिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया इस अभियान का उद्देश्य न केवल सुरक्षा को बढ़ाना है, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच एक मजबूत विश्वास स्थापित करना भी है। पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर पैदल चलकर गश्त करते हुए स्थानीय नागरिकों से मिलेंगे और उन्हें सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करेगी। साथ ही नागरिकों की समस्याओं को भी सुना जायेगा। बताया फुट पेट्रोलिंग की नई पहल के माध्यम से चमोली पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि आम जनता को सुरक्षा का अहसास हो। इस दौरान, पुलिसकर्मी स्थानीय नागरिकों को उनकी सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया जायेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!