काशीपुर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स

Spread the love

 

काशीपुर। निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने को लेकर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पुलिस-फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। इस वजह से विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था शांति पूर्ण संपन्न हुआ। विधानसभा के 79 मतदान केंद्रों के 208 बूथों पर 10 कंपनी की फोर्स और पुलिस जवान तैनात रहे।
एसपी सिटी सिटी चंद्र मोहन सिंह ने बताया सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रखी गई थी। सभी मतदान केंद्र के हर बूथ पर पुलिस जवान और फोर्स अपने ड्यूटी के प्रति गंभीरता पूर्वक निगरानी की। इस वजह से क्षेत्र में शांति के माहौल के बीच चुनाव संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के गाइड लाइंस के मुताबिक, सुरक्षा में कोई भी कमी नहीं होने दी गई है। त्वरित एक्शन फोर्स की लगभग आधा दर्जन टीमें बनाई गई थी। जो कि घूम घूम कर हर एक पोलिंग बूथ पर शांति व्यवस्था का जायजा ले रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *