पुलिस ने ढाई लाख कीमत के 22 मोबाइल ढूंढ निकाले

Spread the love

 

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जनपद में चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में जुटी सर्विलांस टीम को सफलता मिली है। टीम ने 2 लाख 50 हजार कीमत के 22 मोबाइल फोन खोज निकाले हैं। मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते फरवरी माह के दौरान जिले भर में विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल कहीं खो गए। जिनकी कीमत दो लाख 50 हजार थी। सर्विलांस सेल प्रभारी प्रकाश पाण्डे और कांस्टेबल कमल तुलेरा ने आईएमईआई नंबरों के खोए हुए मोबाइल की खोजबीन शुरू की। खोए हुए सभी 22 मोबाइल को बरामद कर संबंधित फोन स्वामियों के सुपुर्द कर दिए हैं। लोगों ने पुलिस का आभार जताया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *