अचेत अवस्था में मिला युवक, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर रात्रि चमधार गदेरे में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक को बेस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गदेरे में नहाते समय युवक 150 मीटर नीचे बहकर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार देर सांय चमधार देवलगढ़ जाने वाली रोड पर गदेरे के पास युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा युवक को बेस चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि युवक की पहचान 31 वर्षीय जयविंद पुत्र शिशुपाल निवासी कलियासौड़ के रूप में हुई है। बताया कि पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भेज दिया है। युवक चमधार के पास अपनी दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ गदेरे में नहाने गया था। दूसरा युवक तो किसी कार्य से श्रीनगर आ गया था, लेकिन जयविंद गदेरे में नहाने चला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *