नई टिहरी : टिहरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 को लेकर शनिवार को नरेंद्रनगर और घनसाली के स्थानीय लोगों को जानकारी दी। जानकारी के लिए पोस्टर, थीम और पंपलेट का उपयोग भी किया। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर स्थानीय लोगों को नए कानूनों की जानकारी देने का काम शुरू किया गया है। थाना घनसाली व नरेंद्रनगर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित कर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी लोगों को नए कानूनों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। महिला अपराधों व साइबर अपराधों में विस्तार से अवगत कराया गया। नरेंद्रनगर क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका टाउन हॉल एवं पॉलिटेक्निक परिसर व टैक्सी स्टैंड में कार्यक्रमों का आयोजन कर नये कानूनों की जानकारी दी। जानकारी देने वालों में थानाध्यक्ष घनसाली संजीव थपलियाल, एसआई सतेन्द्र भण्डारी सहित अन्य मौजूद रहे। (एजेंसी)