जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन, पुलिस द्वारा सक्रियता से लोगों के खाते से ठगी गई रकम भी वापस दिलवाई जा रही है। साइबर ठगों ने बंद पड़े मोबाइल सिम का प्रयोग कर एक व्यक्ति के खाते से लाखों की धनराशि उड़ा दी। हालांकि, पुलिस ने संबंधित बैंक से संपर्क कर उक्त धनराशि को वापस दिलवा दिया है।
इस संबंध पदमपुर निवासी पंकज चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ समय पूर्व उनका एक मोबाइल सिम बंद हो गया था। लेकिन, किसी व्यक्ति ने सिम का प्रयोग कर उनके बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाल लिए। बताया कि जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो उन्हें अपने साथ ही उठी के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया कि उक्त धनराशि को वापस युवक के खाते में दिवाया दिया गया है। पुलिस ने आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि साइबर अपराधी प्रतिदिन ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव है।