पुलिस ने साइबर ठगों से वापस दिलवाई रकम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : साइबर ठगों की ओर से आनलाइन ठगी गई लाखों की रकम को पुलिस ने पीड़ितों तक वापस पहुंचाया है। मामले में संजय सिंह रावत की ओर से साइबर सेल को शिकायत की गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप कॉल के माध्यम से उनसे संपर्क किया और क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफा कमाने की बात कही। बताया कि व्यक्ति के बहकावे में आकर उन्होंने पांच लाख 65 हजार रुपये की धनराशि एप में निवेश कर दी। पैसे निवेश के बाद व्यक्ति ने किसी भी तरह की जवाब नहीं दिया। जिसमें बाद उन्हें मालूम हुआ कि वह साइबर अपराधियों का शिकार बन गए। वहीं, काशीरामपुर निवासी कृष्णा सिंह नेगी की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि आनलाइन इंवेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठग ने उनसे तीन लाख साठ हजार रुपये ठग लिए है। दोनों मामलों में पुलिस ने बैंक के साथ मिलकर पीड़ितों के खातों में रकम को वापस दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *