गुमशुदा हुए युवक को पुलिस ने स्वजनों को सौंपा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरिद्वार से भटकते हुए कोटद्वार पहुंचे एक युवक को पुलिस ने उनके स्वजनों के सुपुर्द किया। युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर के अंतर्गत मयलानी का रहने वाला है। वह कुछ समय पहले अपने भाई के साथ गांव से हरिद्वार आया था।
पुलिस को सूचना मिली कि भाबर के हल्दूखाता में एक युवक घूम रहा है। पुलिस समाज सेवी इंदू नौटियाल मदद से युवक को कोतवाली लेकर पहुंची। पूछताछ में युवक में युवक की पहचान उत्तर प्रदेश जिला लखीमपुर-खीरी के अंतर्गत मयलानी रामपुर कोठी निवासी गया प्रसाद के रूप में हुई। युवक ने बताया कि वह गांव से अपने भाई के साथ हरिद्वार काम की तलाश में आया हुआ था। लेकिन, वह रास्ता भटकते हुए कोटद्वार पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। युवक के स्वजनों से संपर्क किया गया, जिसके बाद वह कोटद्वार पहुंचे और युवक को उनके सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *