पुलिस ने की व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन व अन्य लोगों के साथ बैठक

Spread the love

-निजी वाहन मात्र 20 मिनट हो सकेंगे पार्क
चम्पावत। चम्पावत मुख्य बाजार में निर्धारित पार्किंग में अब निजी वाहन केवल 20 मिनट ही खड़े रह सकेंगे। ये निर्णय पुलिस ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन व अन्य लोगों के साथ हुई बैठक में लिया। इसके अलावा वाहन से लोडिंग-अनलोडिंग भी एक निर्धारित स्थल पर निर्धारित समय में हो सकेगी। सीओ अपरेशन अभिनय चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पार्किंग व जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने को लेकर चर्चा हुई। व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन और जनप्रतिनिधियों ने मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने, जाम आदि की समस्या से निजात दिलाने को लेकर पुलिस से कदम उठाने की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि निजी वाहन केवल 20 मिनट तक ही निर्धारित मुख्य बाजार की पार्किंग स्थल पर खड़े हो सकेंगे। इसके साथ ही एक निश्चित स्थान में सामान की लोडिंग-अनलोडिग की जाएगी। तय किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में मजदूरों के लिए नियत स्थान तय किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल भण्डारी, प्रभारी यातायात निरीक्षक पीताम्बर भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *