पुलिस ने पांच आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। अभी तक 25 से अधिक आरोपियों पर गैंगस्ट एक्ट लगाया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर कई मुकदमें दर्ज है और ये गैंग बनाकर अपराध कर रहे थे।
पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि कोतवाली पौड़ी क्षेत्र में दिन के समय में घरों की रेकी कर रात में घरों के ताले तोड़कर चोरियों को को अंजाम देने सहित नशील तस्करी आदि में संलिप्त रहने पर पुलिस ने धर्मवीर चौहान निवासी तीरथ नगर जगादरी हरियाणा और उसके साथी साहिद खान निवासी पौड़ी के विरुद्व कोतवाली पौड़ी में गैगस्ट एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया है। जबकि अरशद व उसके साथी दानिश और मोहम्मद शाकिब निवासी ग्राम नारायणपुर रतन, थाना मण्डावली बिजनौर यूपी के विरूद्ध भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पौड़ी सहित यूपी में भी मुकदमें दर्ज है। एसएसपी के अनुसार जिले में गैंग बनाकर अपराध करने वाले आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *