पुलिस ने सीनियर सिटीजन को साइबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी

Spread the love

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर किडनैपिंग और ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से घरेलू नौकरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने की अपील की। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभाव और उसकी रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी, बीट अधिकारी और बीट कर्मचारियों के मोबाइल नंबर वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *