पुलिस ने बैरियरों पर तलाशी व सत्यापन अभियान को तेज किया

Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बाहरी लोगों की आवाजाही को देखते हुए सत्यापन अभियान को भी तेज किया गया है। जनपद की सीमाओं पर लगे बैरियरों पर वाहनों की सघन तलाशी लेकर ही आगे एंट्री दी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की ओर से प्रतिदिन सुबह-शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी अंतरराज्यीय व अंतर जनपदीय बैरियर, पुलिस नाके, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स, होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, धर्मशालाएं, बस स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सत्यापन अभियान भी तेज किया गया है। अब तक पुलिस ने 193 व्यक्तियों का सत्यापन किया है जबकि कानून-व्यवस्था भंग करने पर 122 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 117 चालान किए गए हैं और ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में तीन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने आम लोगों से कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *