पुलिस ने बिछुड़ी वृद्धा को परिजनों से मिलाया

Spread the love

रुद्रप्रयाग : परिजनों से बिछुड़ी वृद्धा को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने इसके लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया। बीती रात केदारनाथ धाम में सांयकालीन आरती के बाद एक नेपाली पिट्ठू वाले मजदूर ने केदारनाथ पुलिस को बताया कि उसके साथ एक वृद्ध माता आई है जिनको वह गौरीकुण्ड से लेकर आया है। पुलिस सहायता में नियुक्त पुलिस बल द्वारा बुजुर्ग माता से वार्तालाप कर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वे अपने पति व पुत्री के साथ आई हैं किंतु उनके पास किसी का भी मोबाइल नम्बर नहीं है और इनके पास कोई फोन भी नहीं है। पुलिस ने मंदिर परिसर से अनाउंसमेंट कराया गया किंतु किसी के द्वारा पुलिस से सम्पर्क नहीं किया गया। इस बीच बढ़ती ठंड से बुजुर्ग माता का स्वास्थ्य भी खराब होने लगा। पुलिस बल द्वारा उन्हें केदारनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जबकि परिजनों की ढूंढ खोज की गई। चौकी केदारनाथ पुलिस ने वृद्धा के पते पर आधार पर दिल्ली पुलिस से सम्पर्क स्थापित किया जबकि उनका फोटो दिल्ली पुलिस के कार्मिकों को उपलब्ध कराया गया। उनके द्वारा भी संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित क्षेत्र के बीट कान्सटेबल की सहायता से इस बुजुर्ग माता की पुत्री सविता का नम्बर लिया गया, जिस पर पुलिस के स्तर से प्राप्त हुए मोबाइल नम्बर पर काफी बार कॉल करने पर इनके द्वारा अपने फोन का रिसीव कर स्वयं को केदारनाथ क्षेत्र में होना बताया गया। पुलिस टीम ने वृद्धा की वास्तविक लोकेशन भेजकर उन्हें चिकित्सालय में बुलाते हुए उनसे मिलवाया। परिजनों में मुलाकात कर बुजुर्ग माता सावित्री देवी, उनकी पुत्री सविता व उनके पति निरंजन लाल निवासी मादीपुर दिल्ली ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *