कन्या भोज के बहाने दो सगी बहनों को अगवा कर ले गईं 2 महिलाएं, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

भोपाल, एजेंसी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र से कन्या भोज के बहाने अगवा की गई दो सगी बहनों का घटना के दो दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पीरगेट स्थित कफ्र्यू वाली माता मंदिर से दो सगी बहनों को कन्या भोज के बहाने दो महिलाएं ऑटो में ले गई। इसके बाद दोनों बहनें वापस नहीं लौटी। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दोनों बच्चियों की तलाश में जुट गई, लेकिन आज सुबह तक दोनों बच्चियों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने बताया कि मुकेश आदिवासी नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ लाल घाटी के समीप बरेला गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी दोनों बेटियां काजल और दीपावली के साथ शनिवार को कफ्र्यू वाली माता मंदिर में बैठी थी, तभी दो महिलाएं एक ऑटो में आईं और कन्या भोज के बहाने दोनों को अपने साथ ले गई। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *