पुलिस ने 190 चालकों के काटे चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले की पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। जनपद में पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 190 वाहन चालकों का चालान किया है।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, खतरनाक तरीके व बिना लाईसेंस वाहन चलाने एवं वाहन में फोन का प्रयोग करने पर कुल 54 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। श्रीनगर में एक, पौड़ी में छह, यातायात कोटद्वार पुलिस ने 16, कोतवाली कोटद्वार ने नौ, लक्ष्मणझूला ने 15, कालागढ़ ने एक, यातायात श्रीनगर व लैंसडौन ने तीन-तीन चालकों के चालान किए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 136 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *