पुलिस जवान ने दिया गर्भवती को रक्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस जवान ने गर्भवती महिला को रक्तदान देकर मिसाल कायम की है। पुलिस जवान के इस कार्य की गर्भवती महिला के परिजनों ने जमकर सराहना की है। एसएसपी पौड़ी यशवंत चौहान द्वारा सभी पुलिस जवानों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बुधवार को पुलिस लाइन पौड़ी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक गर्भवती महिला गोदाम्बरी देवी पत्नी मुकेश पोखरियाल निवासी- ग्राम बुंगा, पाबौ ब्लाक जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती है। गर्भवती महिला को तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पुलिस लाईन पौड़ी में नियुक्त जवान सूरज वर्धन द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी जाकर गर्भवती गोदांबरी देवी को रक्त दिया गया। जिस पर गोदांबरी के परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *