पुलिस के जवान ने जीता पदक, बढ़ाया प्रदेश का मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रदेश में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पौड़ी पुलिस के मुख्य आरक्षी लवीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के 85 किलोग्राम वुशु में ब्रांज मेडल (कांस्य पदक) जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने लवीश कुमार द्वारा ब्रांज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन करने को लेकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *