पिथौरागढ़(। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने को पुलिस ड्रोन से निगरानी रख रही है। सोमवार को जौलजीबी में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नेपाल सीमा पर ड्रोन से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आमजन के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा में सहयोग करने, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। यहां अपर उपनिरीक्षक अशोक चौधरी, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, हेड कांस्टेबल कमल मेहरा, कांस्टेबल महेश सिंह आदि मौजूद रहे।