पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

बागेश्वर। एक बार फिर ओमीक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बैजनाथ पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई है। पुलिस ने गरुड़ क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर लोगों को मास्क वितरित किए। गरुड़ बाजार, टीटबाजार, बैजनाथ, गागरीगोल आदि स्थानों में लोगों को जागरूक करते हुए थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने कहा एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे रहा है। लिहाजा इससे बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा अपना बचाव ही एकमात्र उपाय है। इस दौरान उन्होंने लोगों से हमेशा मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और भीड़-भाड़ से दूर रहने की अपील की। कहा निर्देशों का पालन न करने पर चालान काटे जा रहे हैं। बताया करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों को मास्क बांटकर पुलिस ने जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *