जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस की ओर से शहर में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन से शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपील की गई। कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लोगों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने लकड़ीपड़ाव, आमपड़ाव सहित अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से किराएदारों के बारे में जानकारी जुटाई। कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बिना सत्यापन कमरा व दुकान किराए पर देने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं, सतपुली पुलिस की ओर से भी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी भी व्यक्ति को किराए पर दुकान व कमरा देने से पूर्व उसका पुलिस से सत्यापन करवाने की अपील की।