पिथौरागढ़। राईआगर में पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व टीम ने स्कूली बच्चों के साथ ही आमजन को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय के बारे में बताया। जोशी ने लोगों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर मददगार व्यति बनने के लिए भी प्रेरित किया। यहां एसआई शांति प्रकाश, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।