गलती से दूसरे खाते में डाली रकम, पुलिस ने दिलवाई वापस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गलती से दूसरे खाते में डाली गई रकम को पुलिस ने वापस दिलवाया है। पीड़ित महिला की ओर से इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें उसने बताया कि वह अपने पति के खाते में तीन लाख रुपये डाल रही थी। लेकिन, रकम गलती से किसी ओर के खाते में चली गई थी।
गुमखाल निवासी नेहा शर्मा ने बताया कि कि वह अपने पति के खाते में तीन लाख रुपये डाल रही थी। लेकिन, वह राशि किसी अन्य खाते में चली गई। बताया कि खाते के बारे में उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने बैंक के साथ मिलकर गलत खाते में गई धनराशि को वापस दिलवाया है। इस दौरान पुलिस ने आमजन को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *