पुलिस ने लौटाये तीनों लोगों के खोये मोबाईल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नगर में तीन लोगों के मोबाइल खोने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों लोगों के मोबाइल का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित लौटा दिए है। इधर संबंधित लोगों ने कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले लोगों द्वारा मोबाइल खोने की शिकायत पूर्व में कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खोए हुए फोन को लेकर सर्विलांस पर लगाया। कुछ ही समय में पुलिस ने इस पर सफलता पाते हुए मोबाइलों को बरामद किया और मोबाइल धारक प्रवीण सिंह सिंधवाल निवासी सच्चिदानंद नगर रुद्रप्रयाग के 30 हजार के फोन, शशि सिंह नेगी निवासी ग्राम सकरौडी, पोस्ट ऑफिस वरसूडी, हाल निवास गुलाबराय जनपद रुद्रप्रयाग के 13 हजार और सुनील गैरोला निवासी ग्राम व पोस्ट ऑफिस सेरा, टिहरी गढ़वाल हाल निवास गुलाबराय जनपद रुद्रप्रयाग के 10 हजार के फोन को सुरक्षित लौटा दिया। तीनों लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *