तीन-चार दिन से घूम रहा था लावारिश, चौराहे पर तोड़ दिया दम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के मुख्य चौराहा से कोटद्वार पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए राजकीय बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। देर सांय तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली कोटद्वार के एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नजीबाबाद चौराहे के पास एक व्यक्त मृत पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भलाई की दीवार के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का मृत शव बरामद किया। जिसकी उम्र 60 वर्ष प्रतीत हो रही है। इस संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तो लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से यह व्यक्ति लावारिश अवस्था में घूम रहा था। जिसकी रविवार को मृत्यु हो गई है। एसएसआई ने बताया कि शव को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक कोटद्वार के ही आसपास पौड़ी गढ़वाल का ही रहने वाला प्रतीत हो रहा है तथा मृतक की मृत्यु स्वाभाविक मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त हेतु प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त हेतु परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *