व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें पुलिस अधिकारी : एएसपी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कोटद्वार कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सोमवार को एएसपी मनीषा जोशी ने थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों को उच्च कोटि का अनुशासन बनाए रखने, बैरकों और आवासीय परिसर में सफाई व्यवस्था बनाने एवं सरकारी सम्पत्ति एवं दस्तावेजों के बेहतर ढंग से रखरखाव के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने थाने में नियुक्त समस्त कार्मिकों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसएसआई जगमोहन रमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *