लंबित मामलों को जल्द निपटाएं : पुलिस क्षेत्राधिकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बुधवार को लक्ष्मणझूला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई। थानाध्यक्ष को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *