जनपद पौड़ी में पुलिस अधिकारियों को किया इधर से उधर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस मुख्यालय ने जनपद पौड़ी गढ़वाल में कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिसके तहत उपनिरीक्षक प्रताप सिंह थानाध्यक्ष पैठाणी को सीआईयू कोटद्वार और उपनिरीक्षक संजय रावत प्रभारी, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कलियासौड़ कोतवाली श्रीनगर को प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्नेह कोतवाली कोटद्वार में तैनात किया गया है।
इसके अलावा संतोष कुंवर को प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लैंसडौन से प्रभारी निरीक्षक थाना लक्ष्मणझूला, मणिभूषण श्रीवास्तव को वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडौन, वीरेन्द्र सिंह रमोला को थानाध्यक्ष, लक्ष्मणझूला से थानाध्यक्ष पैठाणी, संतोष कुमार को चुनाव सैल, पुलिस कार्यालय पौड़ी, से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली श्रीनगर, रणवीर चन्द्र रमोला को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली श्रीनगर से वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, सुनील रावत को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बाजार कोतवाली श्रीनगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना लक्ष्मणझूला, अजय भट्ट को प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्नेह कोतवाली कोटद्वार से प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी कलियासौड़ कोतवाली श्रीनगर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *