महिला शव की सूचना से पुलिस में हड़कंप

Spread the love

रुड़की। महिला के शव की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर सच्चाई का पता चलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि अधिक शराब का सेवन करने से महिला नशे की हालत में बेसुद पड़ी थी। रुड़की कोतवाली को कंट्रोल रूम से सूचना मिलेगी एक महिला पॉलिश होटल और पंजाबी ढाबे के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ी है। जिसके पास वहां काफी लोग भी एकत्र है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला अत्यधिक शराब पीने की वजह से धुत होकर पड़ी थी। जिसके बाद उसकी एक साथी भी कुछ देर बाद वहां पहुंची और महिला को उठाकर ले गई। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला के शव पड़े होने की सूचना झूठी थी। जांच में पता चला कि महिला ने अत्यधिक नशा कर रखा था। महिला के नाम पते की जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *