अधजले शव का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Spread the love

रुद्रपुर। सितारगंज। कैलाश नदी के पथरिया फार्म में मिले अज्ञात अधजले शव का गुरुवार को पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। मंगलवार को कैलाश नदी के दलदल में एक नग्न शव बरामद हुआ था। उसका पेट व सिर सिला हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा था कि पोस्टमार्टम के बाद शव सिला गया होगा। करीब 40 वर्ष आयु के व्यक्ति का पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने नैनीताल जनपद के थानों, पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लग रहा था कि शव जलाते समय तेज बहाव में शव बह गया होगा। कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि पहले शव का पोस्टमार्टम हुआ था। तमाम प्रयास के बाबजूद शिनाख्त नहीं होने से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इधर, शक्तिफार्म के निर्मलनगर में बहे संजीत का चौथे दिन भी कोई पता नहीं लग पाया है। ग्रामीण व पुलिस की टीम सर्च अभियान चलाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *