जनता से मित्र जैसा व्यवहार रखें पुलिस कर्मी: एएसपी

Spread the love

अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने किया सतपुली थाने का निरीक्षण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मित्र जैसा व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पीड़ित व्यक्त को समय पर न्याय मिल सकें इसके लिए हमें गभीरता से कार्य करना होगा। इस दौरान उन्होंने सतपुली के व्यापारी, मैक्स समाचार व अन्य लोगों के साथ भी बैठक की।
सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने सतपुली थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में रखे दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की। कहा कि जनता को पुलिस से कई उम्मीदें होती है। ऐसे में पुलिस को भी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने आमजन को साइबर अपराध, नशा व अन्य अपाधों के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर आमजन पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष लाखन सिंह, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर प्रेम सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनिल डंडरियाल, रामानंद मित्तल, पुष्पेन्द् राणा, प्रवीन सिंह, गुमान सिंह, मो हनीफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *