गर्भवती महिला को पुलिस कर्मी ने दिया रक्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती गर्भवती महिला को रक्त दान कर पुलिस कर्मी ने मानवता का संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस ने अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की।
मीडिया प्रभारी सैल उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला को दीपक बड़थ्वाल नाम के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि जिला चिकित्सालय में भर्ती अमृता नाम की एक महिला को एबी नेगेटिव रक्त की आवश्यकता है। सूचना के बाद अस्पताल में पहुंचे उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला ने महिला को रक्तदान किय। जिस पर अमृता के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *