उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस कर्मी सम्मानित

Spread the love

रुद्रप्रयाग : जिला न्यायालय सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व प्रशासनिक जज सिद्धार्थ शाह ने प्रशस्तिपत्र देकर कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विधिक जागरूकता के साथ-साथ पुलिस और होमगार्ड विभाग के कर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक मनोज नेगी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऊखीमठ, मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल कोतवाली रुद्रप्रयाग, महिला मुख्य आरक्षी नीलम कोर्ट मोहर्रिर, जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग, महिला आरक्षी सोनी राणा यातायात कार्यालय रुद्रप्रयाग और होमगार्ड देवेश कुमार जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय रुद्रप्रयाग शामिल रहे। इस मौके पर जिला जज सहदेव सिंह, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *