महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनें पुलिस कर्मी : कण्डवाल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कीर्तिनगर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से थाने में आने वाली पीड़ित महिलाओं से मधुर और सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोतवाली कीर्तिनगर पहुंची। वहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण कर महिला संबंधी अपराधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की शिकायतों को दर्ज कर त्वरित गति से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को महिलाओं के साथ मधुर और सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग समय-समय पर दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर महिला सम्बंधित अपराधों की जानकारी लेती रहती है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग लगातार महिलाओं के हितों के लिए कार्य कर रही है। कहा कि पुलिस कर्मी महिलाओं के साथ सौम्य व्यवहार कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण करें। इस मौके पर कीर्तिनगर कोतवाली के एसएसआई केआर आर्य, एसआई रीना सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *