बागेश्वर(आरएनएस)।पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस के जवानों को स्वस्थ्य व फिट रहने के टिप्स दिए गए। रन, वक, पीटी के बाद योग और प्राणायाम कराया गया। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने जवानो नशे से दूर रहने और पौष्टिक आहार लेने के साथ सकारात्मक सोच रखने को कहा। नियमित योग करने के साथ साथ-सुथरी वर्दी पहनने को कहा।