पुलिस कर्मी आमजन के साथ रखें मित्रतापूर्ण व्यवहार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने शुक्रवार को कोतवाली पौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने व लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई। प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *