बाराकोट में हुआ पुलिस चौकी का शुभारंभ

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूजा अर्चना की गई। बाराकोट पुलिस चौकी में 103 गांवों को शामिल किया गया है। रविवार को बाराकोट ब्लाक सभागार के पास सीओ विपिन चंद्र पंत ने पूजा अर्चना के साथ पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। सीओ ने बताया कि चौकी बन जाने से लोगों को लोहाघाट की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे क्षेत्र की 40 हजार से अधिक आबादी को सुविधा मिलेगी। लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि चौकी में 103 गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें 75 राजस्व गांव शामिल हैं। लोहाघाट थाने के एसआई कुंदन सिंह बोहरा को चौकी प्रभारी बनाया गया है। यहां एचसी समेत चार कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम में एसआई हरीश प्रसाद, अशोक पुरी, प्रकाश सिंह, राजेंद्र टम्टा, देवेन्द्र राणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *