जहरीले कोबरा, अजगर और सांपों का जहर, सेक्टर 49 में पुलिस की रेड, एल्विश यादव भी फंसे

Spread the love

नई दिल्ली। खतरनाक कोबरा और जहर। नाम जुड़ा है बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव का। नोएडा में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। नोएडा पुलिस ने इस संबंध में एल्विश पर एफाआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 49 में नोएडा पुलिस ने रेड कर पांच कोबरा सांप बरामद किए हैं। साथ ही सांपों का जहर भी बरामद किया है।
पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में एल्विश यादव का भी नाम लिया है, जिस पर पुलिस ने एल्विश पर एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई एनिमल वेलफेयर आफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता की शिकायत पर हुई है। क्योंकि उन्हें इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव सापों के साथ वीडियो शूट करवाते हैं। पुलिस की छापेमारी में स्नेक वेनम, एक अजगर, पांच कोबरा, दो दुमुहा सांप और घोड़ा पछाड़ सांप बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *