गोखले मार्ग पहुंची पुलिस, हटाया अतिक्रमण

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: चेतावनी के बाद भी गोखले मार्ग खाली नहीं करने वाले फल व सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। शनिवार शाम गोखले मार्ग में पहुंची पुलिस टीम ने अतिक्रमण करने वाले फल-सब्जी विक्रेताओं का सामान जब्त किया।
शनिवार शाम गोखले मार्ग अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के नेतृत्व में गोखले मार्ग में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। टीम ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सब्जी व फल की दुकान लगवाने वाले व्यापारियों को चेतावनी दी। कहा कि कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के बाहर अतिक्रमण न करवाएं। यदी किसी भी प्रतिष्ठान के बाहर सब्जी व फल विक्रेता बैठे हुए मिलते है तो व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों के अंदर छिपने वाले फड वालों का सामान भी जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोखले मार्ग में पहाड़ से आने वाले वाहनों की व्यवस्था बनाई गई है। ऐसे में मार्ग पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *