21 चालान कर पुलिस ने 4100 जुर्माना वसूला

Spread the love

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण रोकने और चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एक ही दिन में पुलिस ने 41 चालान किए। साथ ही चार हजार एक सौ रुपये का जुर्माना वसूला। सबसे अधिक चालान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर किये गये। गुरुवार को कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है। साथ ही कोविड के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने एक दिन में 21 चालान किए। इसके एवज में 4100 रुपये जुर्माना वसूला। इसमें सोशल डिस्टेंस के 16 मामले शामिल हैं। उनसे 1600 वसूले गए। इसके अलावा बगैर मास्क के चल रहे दो लोगों से एक हजार का हर्जाना लिया। एमबी एक्ट में तीन चालान किए। उनसे 1500 का जुर्माना वसूला। दस लोगों के शस्त्र कोतवाली में जमा कराए। इसके अलावा बालीघाट में अभियान चलाकार लोगों को मास्क बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *