पुलिस ने बरामद किया प्रतिबंधित मांस, आरोप फरार

Spread the love

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस को देख पशु का वध कर रहे दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनके खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार की रात कुंडा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवंश स्कवायड टीम के साथ ग्राम इस्लामनगर में दबिश दी। वहां एक फैक्टरी के पीटे कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध करते पाए गए। बीट कांस्टेबल ने उनकी पहचान इस्लामनगर निवासी अकबर पुत्र यासीन व तासीम पुत्र युसूफ के रूप में की। पुलिस को देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से प्रतिबंधित पशु का मांस, तीन टुरी, एक कुल्हाड़ी व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस टीम में सूर्या चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, एसआई प्रवीण सिंह, कुंदन खन्ना, संजय कुमार, बलवंत सिंह, सुमित कुमार शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *