गुमशुदा नाबालिग बहनों को पुलिस ने 02 घंटों के भीतर किया सकुशल बरामद

Spread the love

अल्मोड़ा। रानीखेत पुलिस ने घर से बिना बताए निकली 02 नाबालिग बहनों को दो घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बुधवार को चिलियानौला निवासी महिला द्वारा अपनी 02 नाबालिग पुत्रियों के घर से बिना बताए कहीं चले जाने और वापस न आने के संबंध में कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई थी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनखड़ कोतवाली रानीखेत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बहनों की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित जगहों पर चेकिंग कर टैक्सी/ बस स्टैंडों पर लोगों से पूछताछ की गई, पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिकाओं को 02 घंटों के भीतर कॉलेज गेट के पास से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, एएसआई बद्री सिंह भण्डारी, हेड कांस्टेबल गोविंद जोशी, कांस्टेबल कमल गोस्वामी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *