पुलिस ने युवती को सकुशल किया बरामद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : घर से नाराज होकर गई युवती को पैठाणी पुलिस ने देवप्रयाग से सकुशल बरामद किया है। एसएसपी पौड़ी ने पैठाणी पुलिस के इस काम की सराहना की है। पैठाणी के एक स्थानीय निवासी ने थाने में उनकी भतीजी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना पैठाणी पर गुमशुदगी दर्ज की। एसएसपी पौड़ी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष पैठाणी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने गुमशुदा युवती को रामकुण्ड तिराहा देवप्रयाग के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पंवार, महिला उपनिरीक्षक पैठाणी दीपिका बिष्ट, कांस्टेबल विक्रम सिंह, बीना कौर, विजय सिंह, हरीश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *