पुलिस ने टापू में फंसे व्यक्ति को सकुशल निकाला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली श्रीनगर के अंतर्गत कलियासौड़ के पास अलकनंदा नदी में गोवा बीच टापू में फंसे एक व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला। स्थानीय व्यक्ति ने कलियासौड़ चौकी पर सूचना दी कि गोवा बीच पर एक व्यक्ति पानी के बीच टापू पर फंस गया है। जिस पर चौकी प्रभारी कलियासौड़ उपनिरीक्षक अजय भट्ट के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गोवा बीच पर फंसे व्यक्ति बिशन चौधरी पुत्र विक्रम सिंह जैलदार, निवासी पट्टी गलियाना थाना सवालका, पानीपत हरियाणा को पानी से सकुशल बाहर निकाला। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *