पुलिस ने लौटाए बीस लाख के मोबाइल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में अलग-अलग क्षेत्रों से जिन व्यक्ति के मोबाइल खोए थे पुलिस ने उन्हें खोजकर वापस लौटाया है। शनिवार को पुलिस ने बीस लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों तक पहुंचाए।
कोटद्वार क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से खोए करीब बीस लाख की लागत के 69 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को दिए गए। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा ने इन मोबाइलों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया था। मोबाइल स्वामी भी अपने मोबाइलों को वापस पाकर खुश नजर आए। एसएसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली में मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। अधिकांश मोबाइल ऐसे थे जो कई माह पूर्व खो गए थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस फरियादियों की हर समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *