पुलिस ने पीड़ित को 6लाख रुपये लौटाएं

Spread the love

 

 

पिथौरागढ़। जनपद में जमीन खरीद फरोख्त को लेकर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को 6 लाख 50 हजार रुपये वापस लौटाएं हैं। पुलिस के मुताबिक बेरीनाग निवासी मनोज पंत ने पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना था कि मवानी दवानी निवासी एक व्यक्ति को भूमि क्रय करने को लेकर धनराशि दी, लेकिन उक्त व्यक्ति ने न तो भूमि दी और न ही धनराशि वापस की। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर फाइनेंशियल फ्रड यूनिट ने भादवि की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार और प्रभारी एफएफयू मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने जांच कर उक्त धनराशि वापस लौटाई है। टीम में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल आनन्द राणा मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *