पुलिस ने लौटाए धोखाधड़ी ने निकाली गई डेढ़ लाख की राशि

Spread the love

बागेश्वर। पुलिस ने अनलाइन धोखाधड़ी द्वारा निकाली गई डेढ़ लाख रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में लौटा दी है। दीपक चंद्र जोशी पुत्र कमलाकांत जोशी मूल सितारगंज हाल तहसील रोड बागेश्वर निवासी ने चार अक्टूबर को पुलिस में तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर मोबाईल फोन से एक्सिस व यश बैंकों के क्रेडिट कार्डो की जानकारी ली। कुछ ही देर में उनके खाते से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी कर ली। तहरीर के बाद पुलिस के साइबर सैल ने तकनीकी जानकारी जुटाकर संबंधित नोडलों से पत्राचार कर आहरित की गई पूर्ण धनराशी पीड़ित के क्रेडिट कार्डो में वापस करवा दिए हैं। अपने क्रेडिट कार्डो में पूर्ण धनराशि वापस पाकर दीपक ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *