पुलिस ने लौटाया खोया हुआ बैग

Spread the love

रुद्रप्रयाग। पुलिस ने एक व्यक्ति के खोए हुए जरूरी सामान के बैग को सीसीटीवी फुटेज एवं आपसी तालमेल से ढूंढते हुए संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया है। उक्त व्यक्ति ने बैग मिलने पर पुलिस का आभार जताया है। बीते 16 दिसम्बर को अगस्त्यमुनि निवासी आशुतोष नेगी ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में अपने जरूरी सामान के खोए हुए बैग की शिकायत दर्ज कराई थी। बैग में उनके निजी एवं काफी महवपूर्ण दस्तावेज थे, जिनके खो जाने से उनको काफी समस्या उत्पन्न हो रही थी। आशुतोष ने बताया कि भूलवश रुद्रप्रयाग में आर्मी बैंण्ड के आस-पास कहीं पर उनका बैग टूट गया था। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों के सीसीटीवी फुटेज इनकी उपस्थिति में खंगाले, लगभग इनके जैसे बैग को कैरी किए हुए एक व्यक्ति का राह चलते हुए पाया गया। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस कार्यालय स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम के कैमरों को चौक करने पर पाया कि लगभग इसी तरह का बैग लेकर एक व्यक्ति जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में दिखने वाले व्यक्ति की शक्ल नेपाली जैसी दिख रही थी। पुलिस कन्ट्रोल रूम में तैनात सहायक उप निरीक्षक सागर कटारिया ने आर्मी बैण्ड सहित नजदीकी क्षेत्रों में काम करने व रहने वाले नेपालियों से वार्ता कर उन्हें आगाह किया कि यदि किसी को भी बैग मिला हो तो वह उक्त बैग वापस लौटा दे। उनकी यह ट्रिक काम आई। गुरुवार को नेपालियों ने उक्त बैग पुलिस कन्ट्रोल रूम में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक सागर कटारिया के माध्यम से आशुतोष नेगी के सुपुद किया। उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *