पुलिस ने 12 घंटे में किया चोरी का खुलासा, सामान के साथ 4 गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल की लक्ष्मणझूृला पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक फरार चल रहा है। पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रमोला ने बताया कि गत शुक्रवार को दिलीप ब्रहा्रचारी निवासी संत श्री आशाराम आश्रम ब्रहा्रचारी तपोवन टिहरी गढ़वाल ने तहरीर दर्ज कराई। दिलीप ब्रहा्रचारी ने दर्ज कराई तहरीर में कहा कि 21 सितंबर को उनके परिजन नाव घाट रामझूला पर स्नान कर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में 60 हजार रूपये और कपड़े थे। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रमोला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट मय पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये शनिवार को चार युवकों को चंडीघाट पुल हरिद्वार से गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 19 हजार 5 सौ रूपये बरामद किये। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शत्रोहन पुत्र भगोती निवासी ग्राम जेतापुर, थाना थानेपुर, जिला गोड़ा उत्तर प्रदेश, उ0प्र0, नाथूराम पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम मतवरिया, जिला गोड़ा उत्तर प्रदेश, दलीप श्रीवास्तव पुत्र महेन्द्र श्रीवास्तव निवासी ग्राम बजरीवाला, थाना कनखल, हरिद्वार, नरेश कुमार पुत्र इतवारी लाल निवासी ब्रहमपुरी, जनपद हरिद्वार बताया। उक्त घटना में अभियुक्त विशाल फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी, उपनिरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल, कांस्टेबल मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *