राइस मिल से चोरी हुई मोटरों का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी दबोचे

Spread the love

 

रुद्रपुर। राइस मिल फैक्ट्री में चोरी हुई चार विद्युत मोटरों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार लोगों को मोटर सहित गिरफ्तार किया है। दो मार्च को वार्ड नंबर 6 निवासी मनोरथ पाल पुत्र दौलत राम ने थाने में राइस मिल फैक्ट्री से चार विद्युत मोटरें चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देश पर गदरपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी के जरिए आरोपी मो़ सरफराज पुत्र याकूब, नफीस पुत्र जीमल, मो. फरीद पुत्र भूरा निवासी पत्थकुई, शानू पुत्र अली अहमद निवासी डौंगपुरी को शुक्रवार को बेरिया को जाने वाले अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की गयी चार मोटरें बरामद की गई। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी महतोष रमेश चन्द्र बेलवाल, इमरान, ललिता प्रसाद, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *